भटूरे रेसिपी इन हिंदी ( bhature recipe in hindi )

आज हम आपको भटूरे रेसिपी इन हिंदी ( bhature recipe in hindi ) की जानकारी दे रहे है| छोले भटूरे लगभग सभी की पहली पसंद होती है, जब भी आप भटूरे खाते है तो कई बार आपका मन भी करता होगा की काश ऐसे फुले हुए और स्वादिष्ट भटूरे हम भी घर पर बना सकते| चलिए आज हम आपको बहुत आसान रेसिपी से भटूरे बनाना बता रहे है, हमारे द्वारा बताई जा रही रेसिपी से आप झटपट फुले हुए भटूरे बना सकते है| चलिए अब भटूरे बनाने की रेसिपी (bhature recipe in hindi) शुरू करते है –

 

भटूरे बनाने के लिए जरुरी सामान –

  1.      250 ग्राम मैदा
  2.      50 ग्राम सूजी
  3.      दो चम्मच दही
  4.     आधी चम्मच बारीक पिसी हुई चीनी
  5.     स्वादनुसार नमक
  6.    एक चम्मच बेकिंग सोडा
  7.     तेल

भटूरे बनाने का तरीका (bhature recipe in hindi) –

सबसे पहले एक थोड़ा चौड़ा और बड़ा सा बर्तन लेकर उसमे मैदा को छान लें, फिर छनी हुई मैदा में सूजी, नमक, चीनी, दही, बेकिंग सोडा और थोड़ा सा तेल डाल दें, फिर इन सब चीजों को अच्छी तरह से मिला लें| अब हल्का गुनगुना पानी लेकर मिश्रण में थोड़ा थोड़ा डालते हुए आटे को नरम गूँथ लें, थोड़ा सा तेल हाथो में लगाकर आटे को चिकना कर लें| जब आटा नरम गूँथ जाएं तब आटे को ढककर 4 से 5 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें, 5 घंटे बाद आटा पूरी तरह सेट हो जाता है|

अब इस आटे में से एक लोई लेकर उसे बेलन की सहायता से भटूरे का आकार देते हुए बेल लें, ध्यान रखें की भटूरे को ज्यादा पतला या मोटा ना बेलें, अगर आपने भटूरे को ज्यादा पतला बेल दिया तो भटूरा पूरी तरह से फूलेगा नहीं|

अब एक कड़ाही को लेकर गैस पर रख दें, कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने दें, जब तेल गर्म हो जाएं तब उसमे भटूरे को डाल दें, फिर कलछी से हल्के हल्के दबाते हुए सेंके, कलछी से दबाने से भटूरा अच्छी तरह से फूल जाता है| जब भटूरा एक तरफ से सिक जाएं तब उसे पलट कर दूसरी तरफ से भी सेक लें| बस अब इसी तरह से आप बचे हुए आटे से भी भटूरे बना लें| गरमा गर्म भटूरे (bhature recipe in hindi) छोले और अचार के साथ परोसे।

Must Read

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here