Home recipes छोले रेसिपी इन हिंदी ( chole recipe in hindi )

छोले रेसिपी इन हिंदी ( chole recipe in hindi )

0
11
chole recipe in hindi

chole recipe in hindi : आज हम आपको इस लेख में छोले रेसिपी इन हिंदी (special chole recipe in hindi) के बारे में बता रहे है| छोलो में प्रोटीन्स के साथ साथ कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते है,इसलिए छोले स्वादिष्ट होने के साथ साथ हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते है| चलिए अब हम आपको छोले बनाने की रेसिपी (new chole recipe in hindi) बताते है –

 

chole recipe in hindi1

छोले बनाने के लिए जरुरी सामान (chole recipe in hindi) –

  1.   एक कप सफेद चना ( काबुली चना)
  2.     चौथाई चम्मच खाने वाला सोडा
  3.     एक टी बैग
  4.      चार मध्यम आकार के टमाटर
  5.       चार हरी मिर्च
  6.      एक चम्मच अदरक का पेस्ट
  7.     आधा चम्मच साबुत जीरा
  8.       एक चम्मच धनियाँ पाउडर
  9.        स्वादनुसार लाल मिर्च पाउडर
  10.      आधी चम्मच गरम मसाला
  11.        स्वादनुसार नमक
  12.        लगभग 100 ग्राम ताजा पनीर
  13.       चौथाई कप बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ
  14.        आधा चम्मच अनार दाना
  15.        तेल

छोले बनाने का तरीका – chole recipe in hindi

सबसे पहले एक बर्तन लेकर उसमे चनो के हिसाब से पानी डालकर रात भर के लिए पानी में भीगा रहने दें| फिर एक कुकर लेकर उसे गैस पर रख दें, अब चनो को अच्छी तरह से धोकर कुकर में दाल दें, फिर कुकर में लगभग एक गिलास पानी के साथ साथ थोड़ा सा नमक और खाने वाला सोडा डालकर अच्छी तरह से मिला दें, फिर कुकर में टी बैग भी डालकर कुकर को ढक्कन से बंद करके उबलने के लिए रख दें| जब कुकर में पहली सिटी आ जाएं तब गैस को धीमी आंच पर कर दें और लगभग 5 से 7 मिनट तक छोलो को उबलने दें| फिर गैस को बंद कर दीजिए कुकर का प्रेशर निकलने के बाद छोलो को चेक कर लीजिए की सही से उबाल गए या नहीं अगर नहीं उबले है तो कुकर बंद करके 1 या 2 सिटी और लगा दें|

अब सबसे पहले टमाटर और हरी मिर्च को अच्छी तरह से धो लें, दोनों चीजों को बारीक काट कर मिक्सी में दाल दें, अदरक को भी छील कर मिक्सी में डाल दें, अब तीनो चीजों को मिक्सी की सहायता से बारीक पीस कर पेस्ट बना लें|

अब एक कड़ाई लेकर उसे गैस पर रख दें, फिर कड़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म होने दें, जब तेल गर्म हो जाएं तब उसमे जीरा डाल दें जब जीरा हल्का भून जाएं तब इसमें धनियाँ पाउडर, अनारदाना, स्वादनुसार लाल मिर्च पाउडर डाल कर भून लें, जब थोड़ा भून जाएं तब उसमे टमाटर, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए भून लें, मसाले को तब तक भून लें जब तक मसाले में से तेल अलग ना होने लगे, जब मसाले में से तेल अलग होने लगे तब मसाले में थोड़ा सा पानी डाल कर पकने दें, जब मसाले में उबाल आने लगे तब उसमे उबले हुए चने डाल कर अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं|

अगर आपको छोले गाढ़े लग रहे है तो आप तरी में अपनी इच्छानुसार पानी डाल सकते है, बस छोले लगभग बनकर तैयार हो गए है, छोलो को लगभग 3 से 5 मिनिट तक पका लें| अब पनीर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें, अब पनीर के टुकड़े( आप चाहे तो पनीर के टुकड़ो को ताल भी सकते है,इसके लिए एक कड़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर पनीर के टुकड़ो को हल्का ब्राउन होने तक भून लें), गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डाल कर अच्छी तरह से मिलाते हुए पकाएं| कुछ देर पकने के बाद गैस को बंद कर दें, स्वादिष्ट छोले (chole recipe in hindi) बनकर तैयार है अब किसी प्याले मे छोलो को निकाल कर उसमे थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ ऊपर से डाल कर गार्निश करते हुए चपाती, पराठा या चावल किसी भी चीज के साथ परोसे|

video – chole recipe in hindi

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here