ambe tu hai jagdambe kali aarti in hindi – KyuKyaKaise https://kyukyakaise.com Tue, 26 Jan 2021 11:49:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=5.6.4 अम्बे तू है जगदम्बे काली आरती – ambe tu hai jagdambe kali aarti in hindi https://kyukyakaise.com/ambe-tu-hai-jagdambe-kali-aarti-in-hindi/ https://kyukyakaise.com/ambe-tu-hai-jagdambe-kali-aarti-in-hindi/#respond Tue, 26 Jan 2021 11:43:41 +0000 https://kyukyakaise.com/?p=524 ambe tu hai jagdambe kali aarti in hindi : हिन्दू धर्म में देवियो में प्रमुख देवियो में सबसे प्रमुख माँ दुर्गा को माना जाता है| आठ भुजाओ वाली माँ दुर्गा शेर पर सवार रहती है| पौराणिक ग्रंथो के अनुसार माँ दुर्गा देवी पार्वती का ही रूप है, कुछ लोगो का मानना है की दुर्गम नामक राक्षस का वध करने की वजह से उनका नाम माँ दुर्गा पढ़ा था|

पौराणिक  कथाओ के अनुसार महिषासुर नामक राक्षस (जिसने भगवान ब्रह्मा से वरदान प्राप्त था की उसका वध कोई इंसान या भगवान नहीं कर सकता है) का वध करने के लिए पार्वती जी ने दुर्गा माँ के रूप में अवतरण लिया था| माँ दुर्गा सभी देवियो में सबसे शक्तिशाली देवी के रूप में जानी जाती है, माँ दुर्गा की विशेष पूजा नवरात्रो में की जाती है और सप्ताह में शुक्रवार का दिन माँ दुर्गा का माना जाता है|

शुक्रवार के दिन माँ दुर्गा की पूजा, व्रत, स्तुति और आरती (ambe tu hai jagdambe kali aarti in hindi) सुबह और शाम सच्चे मन और सच्ची श्रद्धा के साथ करने से माँ दुर्गा बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाती है| माँ दुर्गा अपने भक्तो का ख्याल रखती है और जिस भक्त पर माँ दुर्गा की कृपा हो जाती है उसकी जीवन से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते है| माँ दुर्गा की आरती (ambe tu hai jagdambe kali aarti in hindi) निम्न प्रकार है –

ambe tu hai jagdambe kali aarti in hindi

अम्बे तू है जगदम्बे काली आरती – ambe tu hai jagdambe kali aarti in hindi

अम्बे तू है जगदम्बे काली,जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गावें भारती,ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

तेरे भक्त जनो पर माता भीर पड़ी है भारी।
दानव दल पर टूट पड़ो माँ करके सिंह सवारी॥

सौ-सौ सिहों से बलशाली है अष्ट भुजाओं वाली,
दुष्टों को तू ही ललकारती।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

माँ-बेटे का है इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता।
पूत-कपूत सुने है पर ना माता सुनी कुमाता॥

सब पे करूणा दर्शाने वाली,अमृत बरसाने वाली,
दुखियों के दुखड़े निवारती।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

नहीं मांगते धन और दौलत,न चांदी न सोना।
हम तो मांगें तेरे चरणों में छोटा सा कोना॥

सबकी बिगड़ी बनाने वाली,लाज बचाने वाली,
सतियों के सत को संवारती।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

चरण शरण में खड़े तुम्हारी,ले पूजा की थाली।
वरद हस्त सर पर रख दो माँ संकट हरने वाली॥

माँ भर दो भक्ति रस प्याली,अष्ट भुजाओं वाली,
भक्तों के कारज तू ही सारती।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

 

video – ambe tu hai jagdambe kali aarti in hindi

]]>
https://kyukyakaise.com/ambe-tu-hai-jagdambe-kali-aarti-in-hindi/feed/ 0