chilli potato recipe in Hindi – KyuKyaKaise https://kyukyakaise.com Fri, 15 Jan 2021 19:21:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=5.6.4 चिली पोटैटो रेसिपी इन हिंदी (chilli potato recipe in Hindi) https://kyukyakaise.com/chilli-potato-recipe-in-hindi/ https://kyukyakaise.com/chilli-potato-recipe-in-hindi/#respond Fri, 18 Dec 2020 21:24:02 +0000 https://kyukyakaise.com/?p=171 Chilli Potato recipe in Hindi : आज हम आपको चिली पोटैटो रेसिपी इन हिंदी (special Chilli Potato recipe in Hindi) की जानकारी उपलब्ध करा रहे है| चिली पोटैटो एक इंडो चाइनीस डिश है, जो बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होती है| चिल्ली पोटैटो दुनिया भर में पसंद किए जाते है। चलिए अब हम आपको बहुत ही आसान तरीके से चिली पोटैटो बनाने की रेसिपी (new Chilli Potato recipe in Hindi) बता रहे है-

 

 

Chilli Potato recipe in Hindi1

चिली पोटैटो बनाने के लिए जरुरी सामान (Chilli Potato recipe in Hindi)-

  1.  3 या 4 मध्यम साइज के आलू
  2.  2 चम्मच कॉर्न फ्लोर
  3.  आधा चम्मच मैदा
  4.  लाल मिर्च पाउडर
  5.  नमक
  6.  तेल

चिली पोटैटो की ग्रेवी बनाने के लिए जरुरी सामान –

  1.  1 चम्मच बारीक घिसा हुआ लहसुन
  2.  1 एक बारीक कटी हुई प्याज
  3.  लम्बाई में कटी हुई हरी शिमला मिर्च
  4.  हरी मिर्च
  5.  आधी चम्मच सोया सॉस
  6.  1 एक चम्मच रेड चिली सॉस
  7.  1 एक चम्मच टोमेटो सॉस
  8.  आधा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर
  9.  आधा चम्मच सिरका (विनेगर)
  10.  नमक (स्वादनुसार)
  11.  तेल

बनाने की रेसिपी – Chilli Potato recipe in Hindi

चिली पोटैटो बनाने के लिए सबसे पहले 4 मध्यम साइज़ के आलू लेकर उन्हें अच्छी तरह से धो लें, फिर उन्हें छील लें| उसके बाद आलू के लम्बे आकार में टुकड़े कर लें, लम्बे टुकड़े ना तो बहुत मोटे होने चाहिए और ना ही बहुत पतले| आलू लम्बाई में काटने के बाद उन्हें फिर से अच्छी तरह से धो कर रख दें, जिससे उनका सारा पानी निकल जाएं, उसके बाद किसी भगोने में आधी चम्मच नमक डालकर पानी गर्म होने के लिए रख दें, जब पानी गर्म हो जाए तो उसमे आलू के टुकड़ो को डाल दें, टुकड़ो को हल्का उबालना है, हल्के उबल जाने पर उन्हें निकाल लें| उसके बाद कड़ाई गैस पर रख दें और उसमे आलू तलने के लिए थोड़ा तेल डाल दें, तेल को गरम होने दें| फिर किसी बर्तन में कॉर्न फ्लोर, मैदा, लाल मिर्च और नमक(स्वादनुसार) डाल कर थोड़े से पानी की सहायता से घोल लें, घोल पतला नहीं होना चाहिए, घोल में उबले हुए आलू के टुकड़ो को डाल कर मिला दें, उसके बाद कड़ाई में आलू के टुकड़ो को डाल कर हल्के सुनहरे होने तक तल लें, जब आलू हल्के सुनहरे हो जाए उन्हें किसी छलनी में निकाल लें, जिससे बचा हुआ तेल भी आलू में से निकल जाएं|

सॉस बनाने की विधि (Chilli Potato recipe in Hindi) –

सबसे पहले एक नॉन स्टिक कड़ाही लेकर उसे गैस पर रख दें, फिर इसमें थोड़ा सा तेल डाल दें, जब तेल गर्म हो जाए तब उसमे बारीक घिसा हुआ लहसुन या लहसुन पेस्ट डाल कर हल्का सा भून लें, जब लहसुन भून जाए तब उसमे बारीक कटी हुई प्याज और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल कर फ्राई कर लें| जब प्याज हल्की सुनहरी हो जाए तब उसमे कटी हुई शिमला मिर्च डालकर फ्राई करें| थोड़ी देर बाद रेड चिली सॉस, सोया सॉस और टमाटो सॉस तीनो को डाल कर अच्छी तरह मिलाते हुए चलाएं| फिर थोड़ा सा सिरका, लाल मिर्च पाउडर और नमक(स्वादनुसार) डाल कर अच्छी तरह से पकाएं| अगर आपको चिली पोटैटो में ग्रेवी अधिक चाहिए या आपको कम लग रही हो तो आप सॉस की मात्रा बढ़ा सकते है या मामूली सा पानी भी डाल सकते हो|

ग्रेवी बन गई है अब आप इसमें तले हुए आलू डाल कर अच्छी तरह से मिलाते हुए चलाएं, लगभग 2 से 3 मिनट तक पकाएं उसके बाद गैस बंद कर दें| बस प्लेट में निकाल ऊपर से थोड़ा सा हरा कटा हुआ धनिया डालकर गार्निशिंग करें और परोसे|

video – Chilli Potato recipe in Hindi

]]>
https://kyukyakaise.com/chilli-potato-recipe-in-hindi/feed/ 0