ganesh aarti in hindi – KyuKyaKaise https://kyukyakaise.com Tue, 26 Jan 2021 10:03:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=5.6.4 गणेश आरती इन हिंदी – ganesh aarti in hindi https://kyukyakaise.com/ganesh-aarti-in-hindi/ https://kyukyakaise.com/ganesh-aarti-in-hindi/#respond Tue, 26 Jan 2021 09:16:18 +0000 https://kyukyakaise.com/?p=513 ganesh aarti in hindi : हिन्दू धर्म के प्रमुख भगवानो में से एक गणेश भगवान भी है| गणेश भगवान जी भगवान शिव और माँ पारवती के पुत्र है| हिन्दू धर्म में कोई भी काम चाहे वो पूजा हो, गृह प्रवेश, बिज़नेस की शुरुआत करना इत्यादि करने से पहले भगवान गणेश की पूजा अर्चना किए बिना नहीं किया जाता है|

सभी देवताओ की पूजा से पहले गणेश जी की पूजा करना अनिवार्य होता है क्योंकि भगवान गणेश को ऐसा वरदान उनके पिता भगवान शिव से मिला था| शिव ने उन्हें वरदान दिया था की संसार में कोई भी काम या किसी भी देवता से पहले उनका नाम लिया जाएगा और अगर कोई भी इंसान ऐसा नहीं करता है तो उसे होने वाली हानि का जिम्मेदार वो इंसान स्वयं होगा|

हाथी या गज का सिर होने की वजह से गणेश जी को गजानन भी कहा जाता है|  पौराणिक शास्त्रों के अनुसार सप्ताह में बुधवार का दिन गणेश भगवान को समर्पित होता है| बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा और आरती (ganesh aarti in hindi) सुबह और शाम करने से भगवान गणेश जी बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते है और अपने भक्तो के दुखों और कष्टों को दूर करने के साथ साथ जीवन में आने वाली बाधाएं, रोग और दरिद्रता को भी दूर करते है| गणेश जी की आरती निम्न प्रकार है –

ganesh aarti in hindi

गणेश आरती इन हिंदी – ganesh aarti in hindi

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी,
माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी।
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,
लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा।।
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया,
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।
‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।।
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ..
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो जय बलिहारी।

video –  ganesh aarti in hindi

]]>
https://kyukyakaise.com/ganesh-aarti-in-hindi/feed/ 0