ganesh gayatri mantra – KyuKyaKaise https://kyukyakaise.com Sat, 06 Feb 2021 09:00:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=5.6.4 गणेश गायत्री मंत्र – ganesh gayatri mantra https://kyukyakaise.com/ganesh-gayatri-mantra/ https://kyukyakaise.com/ganesh-gayatri-mantra/#respond Sat, 06 Feb 2021 09:00:49 +0000 https://kyukyakaise.com/?p=632 ganesh gayatri mantra : हिन्दू धर्मो में सभी देवी देवताओ का दिन,पूजा और मन्त्र अलग अलग है,लेकिन किसी भी देवी देवता का नाम लेने से पहले भगवान गणेश की पूजा या नाम लेना जरुरी होता है| हिन्दू धर्म में भगवान् गणेश को सभी भगवानो से ऊपर माना गया है|

गणेश भगवान को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि जो भी इंसान सच्चे मन और सच्ची श्रद्धा से भगवान गणेश की आराधना करता है उस इंसान के जीवन में आने वाले सभी संकट और परेशानियो को भगवान गणेश दूर कर देते है और भक्त के जीवन को खुशहाल बना देते है|  गणेश गायत्री मंत्र का अधिक शक्तिशाली माना जाता है,गायत्री मंत्र का जाप सूर्योदय से पहले करना चाहिए अगर आप किसी वजह से सुबह नहीं कर सकते है तो शाम को स्नान करने के बाद भी कर सकते है|

आप गणेश गायत्री मंत्र का जाप जब भी करें तब पीले कपडे पहन कर करें| गणेश गायत्री मंत्र का जाप करने से भगवान गणेश भक्त से जल्दी प्रसन्न हो जाते है और भक्त के जीवन में आने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी से मुक्ति दिला देते है और मंत्र के जाप से भक्त की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होने लगती है| गणेश गायत्री निम्न प्रकार है –

ganesh gayatri mantra

गणेश गायत्री मंत्र – ganesh gayatri mantra

एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

 

video – ganesh gayatri mantra

]]>
https://kyukyakaise.com/ganesh-gayatri-mantra/feed/ 0