poha recipe in hindi – KyuKyaKaise https://kyukyakaise.com Wed, 13 Jan 2021 19:03:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=5.6.4 पोहा बनाने की रेसिपी (poha recipe in hindi) https://kyukyakaise.com/poha-recipe-in-hindi/ https://kyukyakaise.com/poha-recipe-in-hindi/#respond Fri, 18 Dec 2020 20:27:32 +0000 https://kyukyakaise.com/?p=96 poha recipe in hindi : आज हम आपको इस लेख में पोहा बनाने की रेसिपी (new poha recipe in hindi) बताने जा रहे है| हमारे द्वारा बताई जा रही रेसिपी बहुत ही आसान और सरल है,जिसकी मदद से आप घर पर ही बहुत स्वादिष्ट पोहा तैयार कर सकती है| मुंबई, भोपाल और गुजरात में पोहा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है लेकिन आज के समय में पोहा पुरे देश में खाई और पसंद किया जाता है| इसमें तेल का इस्तेमाल बहुत ही कम मात्रा में किया जाता है इसीलिए जिन लोगो को तेल का परहेज होता है वो भी इसका सेवन कर सकते है| चलिए पोहा बनाने की रेसिपी (poha recipe in hindi)आपको बताते है –

 

poha recipe in hindi1

पोहा बनाने के लिए जरुरी सामान –

  1.  2 कप पोहा
  2.  1 चम्मच चीनी
  3.  चौथाई चम्मच राई
  4.  6 या 7 करी पत्ता के पत्ते
  5.  हल्दी पाउडर
  6.  1 या 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  7.  2 चम्मच मूंगफली के दाने
  8.  नींबू
  9.  एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  10.  तेल
  11.  नमक (स्वादनुसार)
  12.  बेसन की पतली वाली भुजिया (इच्छानुसार)

पोहा बनाने की विधि – poha recipe in hindi

सबसे पहले पोहा लेकर साफ़ कर लें, साफ़ करने के बाद उसे किसी बर्तन में पानी डालकर उसे अच्छी तरह से धो कार निकाल कर किसी छलनी में निकाल लें| छलनी में रखने से पोहे में से सारा पानी आसानी से निकल जाता है| जब पोहे में से सारा पानी निकल जाए या पानी निकलना बंद हो जाए तब पोहे में चीनी और नमक(स्वादनुसार) डाल कर कर अच्छी तरह से मिला कर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें|

उसके बाद अब आप एक कड़ाई लें और उसे गैस पर रख दें, उसमे थोड़ा सा तेल डालकर गर्म होने दें, जब तेल गर्म हो जाए तब उसमे राई के दाने डाल दें, जब राई के दाने हलके भून जाए तब इसमें करी पत्ता के पत्ते डाल दें| ध्यान रखे राई और करी पत्ता दोनों को हल्का भूनना है ज्यादा नहीं, उसके बाद उसमे बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल दें, उसके बाद मूंगफली के दाने और हल्दी डाल कर अच्छी तरह से चलाते रहे|

फिर इसमें पोहा डाल कर एक बार फिर से सब चीजों को अच्छे से मिलते हुए चलाएं, थोड़ी देर में पोहे पर हल्दी का रंग आ जाएगा, बस जब हल्दी का रंग आने लगे उसके कुछ देर बाद गैस बंद कर दीजिएगा| गैस बंद करने के बाद उसमे नीबू का रस और बारीक कटे हुए हरे धनियां के पत्ते डाल कर अच्छी तरह से मिला दें| बस पोहा तैयार हो गया है, प्लेट में पोहे को निकाल लें ऊपर से बेसन की भुजिया डाल कर परोसे, अगर आप चाहे तो  पोहे में अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते है|

video – poha recipe in hindi

]]>
https://kyukyakaise.com/poha-recipe-in-hindi/feed/ 0