veg fried rice recipe in hindi – KyuKyaKaise https://kyukyakaise.com Wed, 13 Jan 2021 14:49:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=5.6.4 वेज फ्राइड राइस रेसिपी इन हिंदी (veg fried rice recipe in hindi) https://kyukyakaise.com/veg-fried-rice-recipe-in-hindi/ https://kyukyakaise.com/veg-fried-rice-recipe-in-hindi/#respond Tue, 15 Dec 2020 08:55:43 +0000 https://kyukyakaise.com/?p=61 veg fried rice recipe in hindi : अगर आप फ्राइड राईस बनाने की रेसिपी ढूंढ रहे है तो परेशान मत होइए आज हम आपको वेज फ्राइड राइस रेसिपी इन हिंदी (special veg fried rice recipe in hindi) की जानकारी उपलब्ध करा रहे है| हमारे द्वारा बताई जा रही आसानी रेसिपी से आप झटपट वेज फ्राइड राईस बना सकते है,चलिए अब देर ना करते हुए चलिए शुरू करते है वेज फ्राइड राईस बनाने की रेसिपी (new veg fried rice recipe in hindi)-

 

veg fried rice recipe in hindi1

वेज फ्राइड राईस बनाने के लिए जरुरी सामान

  1.  एक कप बासमती चावल
  2.  लाल और पीली शिमला मिर्च
  3.   प्याज
  4.   हरी प्याज के पत्ते
  5.   पत्ता गोभी
  6.   बीन्स
  7.   गाजर
  8.   लहसुन
  9.    हरी मिर्च
  10.   रेेड चिल्ली साॅस
  11.   सोया साॅस
  12.   काली मिर्च पाउडर
  13.   सिरका
  14.  नमक स्वाद अनुसार
  15.   तेल
  16.  बारीक कटा हुआ हरा धनिया

फ्राइड राइस बनाने का तरीका – veg fried rice recipe in hindi

सबसे पहले आप एक बर्तन में चावल को डाल कर अच्छी तरह से धो लें, जब चावल अच्छे से धूल जाएं तो उन्हें लगभग 25 से 30 मिनट के लिए पानी भीगा रहने दें| अब आप लाल और पीली शिमला मिर्च, हरी प्याज के पत्ते, पत्ता गोभी, बीन्स, गाजर, हरी मिर्च सभी सब्जियों को अच्छी तरह से धो लें, सब्जियों को अच्छी तरह से धोने के बाद बारीक बारीक टुकड़ो में काट लें, फिर सभी सब्जियों में एक या दो चम्मच कटी हुई सब्जी लेनी है, अगर आपको इनमे से कोई सब्जी पसंद नहीं है तो आप उसे हटा कर अपनी पसंद की सब्जी का उपयोग कर सकते है|

अब आप किसी बड़े बर्तन में चावल से दुगुना पानी, एक चम्मच तेल और स्वादनुसार नमक डाल कर गर्म होने के लिए रख दें जब पानी उबाल आने लगें| अब भीगे हुए चावल को पानी में से निकाल कर बर्तन में पकने के लिए डाल दें, जब चावल लगभग पक जाएं अर्थात हल्के खड़े रहने पर गैस बंद कर दें, अब चावल को किसी छलनी की मदद से छान कर ठंडा होने दें|

अब एक कढ़ाई लेकर उसे गैस पर रख दें, फिर उसमे थोड़ा सा तेल डाल कर गर्म होने दें, जब तेल गर्म हो जाए तब उसमे बारीक कटा लहसुन डालकर हल्का भूने जब लहसुन भून जाएं तब उसमे सभी बारीक कटी हुई सब्जियों को डाल दें, सभी चीजों को चलते हुए लगभग 1 से 2 मिनट तक पकाएं| जब सब्जी हल्की मुलायम होने लगें तब उसमे रेेड चिल्ली साॅस, सोया सॉस, सिरका, थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर और स्वादनुसार नमक डाल कर सब चीजों को अच्छी तरह से मिलाते हुए हल्की आंच पर पकाएं| अब इसमें उबले हुए चावल को डाल कर सब चीजों अच्छे से चलाते हुए बहुत धीमी आंच पर पकाएं, लगभग 2 मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें अब इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल कर अच्छी तरह से चलाएं, बस अब स्वादिष्ट वेज फ्राइड राईस बन कर तैयार है गरमा गर्म प्लेट में निकलकर परोसे|

video – veg fried rice recipe in hindi

]]>
https://kyukyakaise.com/veg-fried-rice-recipe-in-hindi/feed/ 0