chole bhature recipe in hindi – KyuKyaKaise https://kyukyakaise.com Fri, 15 Jan 2021 19:08:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=5.6.4 छोले भटूरे रेसिपी इन हिंदी ( chole bhature recipe in hindi ) https://kyukyakaise.com/chole-bhature-recipe-in-hindi/ https://kyukyakaise.com/chole-bhature-recipe-in-hindi/#respond Fri, 18 Dec 2020 21:22:29 +0000 https://kyukyakaise.com/?p=169 chole bhature recipe in hindi : आज हम आपको अपने इस लेख में छोले भटूरे रेसिपी इन हिंदी (special chole bhature recipe in hindi ) की जानकारी उपलब्ध करा रहे है| पंजाब की सबसे ज्यादा पसंददीदा डिश छोले भटूरे ही है,लेकिन आज के समय में पंजाब ही नहीं भारत के सभी राज्यो में छोले भटूरे को काफी पसंद किया जाता है|  चलिए अब हम आपको छोले भटूरे बनाने की रेसिपी बताते है, सबसे पहले हम छोले बनाने की रेसिपी बता रहे है उसके बाद भटूरे बनाने की रेसिपी (new chole bhature recipe in hindi) बता रहे है –

 

chole bhature recipe in hindi1

छोले बनाने के लिये जरुरी सामान (chole bhature recipe in hindi)-

  1.    250 ग्राम काबुली चना
  2.   आधी चम्मच बेकिंग सोडा
  3.    2  टी बैग
  4.     4 मध्यम आकर के टमाटर
  5.     हरी मिर्च
  6.      एक चम्मच अदरक का पेस्ट
  7.     रिफाइन्ड
  8.      जीरा – आधा छोटी चम्मच
  9.       चुटकीभर हींग
  10.     एक चम्मच धनियाँ पाउडर
  11.       चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  12.       चौथाई चम्मच गरम मसाला
  13.      नमक – स्वादानुसार
  14.      बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ

छोले बनाने का तरीका (chole bhature recipe in hindi)-

सबसे पहले तो आप एक बड़े बर्तन में पानी डाल कर रात भर के लिए चनों को पानी में डाल कर रख दें, सुबह चनो को पानी से निकाल लें| एक कुकर लेकर उसे गैस पर रख दें अब कुकर लगभग एक गिलास पानी डाल दें अब कुकर में रात भर भीगे हुए चने, नमक और बेकिंग सोडा डाल कर सब चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद उसमे टी बैग डाल कर कुकर का ढक्कन लगा कर बंद कर दें| कुकर में जब पहली सिटी आ जाए तब गैस को बिलकुल धीमा कर दें और 3 से 4 मिनट तक छोलो को पकने दें उसके बाद गैस को बंद कर दें| जब कुकर का प्रेशर निकल जाए तब एक बार कुकर खोल कर चेक कर लें छोले सही से पक या गाल गए या नहीं अगर नहीं गले है तो थोड़ी देर और छोलो को पका लें|

अब टमाटर और हरी मिर्च को अच्छी तरह से धो लें, अदरक को छील लें फिर तीनो चीजों को मिक्सी की सहायता से बारीक पीस कर पेस्ट बना लें| अब एक कड़ाई लेकर गैस पर रख दें फिर इसमें तेल डालकर गर्म होने दें जब तेल गर्म हो जाएं तब इसमें जीरा और हींग डाल दें, जब जीरा हल्का भून जाएं तब इसमें टमाटर, अदरक और हरी मिर्च का बारीक पिसा हुआ पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छी तरह से मिलाते हुए पकाएं, मसाले को तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल ना छोड़ दें, जब मसाला तेल छोड़ दें तब उसमे एक गिलास पानी के साथ साथ स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं और पकने दें| अब कुकर को खोलकर उसमे से पहले टी बैग को निकाल कर फैंक दें और चनो को मसाले में डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं,अब आप छोले में अपने हिसाब से पानी डाल दें अगर छोले गाढ़े लग रहे हो तो आप उसमे थोड़ा पानी डाल कर 3 से 4 मिनट तक पकाएं , फिर गैस को बंद कर दें और छोलो में गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डाल कर अच्छी तरह से मिला दें बस स्वादिष्ट छोले बनकर तैयार हैं| चलिए अब हम भटूरे बनाते है –

भटूरे बनाने के लिये जरुरी सामान (chole bhature recipe in hindi)-

  1.  4 कप मैदा
  2.    आधा कप सूजी
  3.    आधा कप दही
  4.    नमक (स्वादनुसार)
  5.    एक चम्मच चीनी
  6.     बेकिंग सोडा
  7.      तेल

सबसे पहले किसी बर्तन में मैदा और सूजी को छानकर दोनों को अच्छी तरह से मिला लें, फिर मैदा में 2 चम्मच तेल, स्वादनुसार नमक, थोड़ा सा बेकिंग सोडा, दही और चीनी डालकर सब चीजों को हाथो की सहायता से अच्छी तरह मिला लें, फिर थोड़ा सा गुनगुना पानी डालते हुए नरम आटा गूथ लें| जब आटा गूँथ जाए तो उसे लगभग 2 घंटे के लिये ढक कर गर्म जगह पर रख दें|

अब एक कड़ाई लें और उसमे भटूरे टालने के लिए तेल डाल कर गर्म होने दें, जब तेल गर्म हो जाए,तब गुंथे हुए आते में से एक छोटी लोई के बराबर आटा लेकर उस की लोई बनाकर उसे पूरी की तरह बेल लें, लेकिन भटूरे पूरी से थोड़े मोटे बेले जाते है( अगर आप हाथो के द्वारा बेल सकते है तो आप भटूरे हाथ से थपथपा कर बेल लें)| भटूरे बेलने के बाद गर्म तेल में डाल दें और कलछी से हल्का हल्का दबाकर भटूरे को फुलाइये, भटूरे को अच्छी तरह से फुलाने के साथ साथ अलट पलट करते हुए दोनों तरफ से हल्का ब्राउन होने तक तलें| फिर जब भटूरा दोनों तरफ से सीक जाएं तो उसे एक प्लेट में निकाल लें, बस भटूरे (chole bhature recipe in hindi) बनकर तैयार है| गरमा गर्म भटूरे छोले के साथ अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ परोसे|

video – chole bhature recipe in hindi

]]>
https://kyukyakaise.com/chole-bhature-recipe-in-hindi/feed/ 0