dhokla recipe in hindi – KyuKyaKaise https://kyukyakaise.com Fri, 15 Jan 2021 18:12:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=5.6.4 ढोकला बनाने की रेसिपी (dhokla recipe in hindi) https://kyukyakaise.com/dhokla-recipe-in-hindi/ https://kyukyakaise.com/dhokla-recipe-in-hindi/#respond Fri, 18 Dec 2020 21:17:28 +0000 https://kyukyakaise.com/?p=161 dhokla recipe in hindi : आज हम आपको बेसन का ढोकला बनाने की रेसिपी (special dhokla recipe in hindi) बताने जा रहे है| हमारे द्वारा बताई जा रही रेसिपी में आपको मोइक्रोव की भी जरुरत नहीं पड़ेगी, आप बहुत ही आसानी से घर पर ही बहुत ही लाजवाब और स्पंजी ढोकला बना सकते है| ढोकले में तेल बहुत कम मात्रा में लगता है,इसीलिए जिन इंसानो को तेल से ताली हुई चीजों का परहेज है वो भी इसका सेवन कर सकते है| चलिए अब हम आपको ढोकला बनाने की रेसिपी (new dhokla recipe in hindi) बताते है –

 

dhokla recipe in hindi1

ढोकला बनाने के लिए जरुरी सामान (dhokla recipe in hindi) –

  1.  लगभग 2 कप बेसन
  2. 2 चुटकी हल्दी
  3.  हरी मिर्च का पेस्ट (स्वादनुसार)
  4.  एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
  5.  2 चम्मच नीबू का रस
  6.  ईनो
  7. नमक (स्वादानुसार)

तड़का लगाने के लिये जरुरी सामान –

  1.  1 चमच्च तेल
  2.  आधी चम्मच राई
  3.  2 से 3 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई
  4.  नमक (स्वादानुसार)
  5.  एक छोटी चम्मच चीनी
  6.  एक चम्मच नीबू का रस
  7.  थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनियां

ढोकला बनाने की विधि – dhokla recipe in hindi

ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को किसी बर्तन में छान लें, बेसन छानने के बाद उसमे थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए चमचे की सहायता से घोल लें, घोल को तब तक चलाते रहे जब तक उसमे गुठलियां है, जब गुठलियां समाप्त हो जाए तब उसमे ह्ल्दी पाउडर डाल कर अच्छी तरह से मिला दें| अब इस घोल को 20 से 25 मिनट के लिए रख दें, घोल को रखने से बेसन पूरी तरह से फूल जाता है|

उसके बाद कुकर या एक बड़ा भगोना लेकर उसमे 2 से 3 छोटे गिलास पानी डाल कर उसे गैस पर रख दें| जब तक पानी गर्म होता है तब तक ढोकले का मिश्रण तैयार कर लेते है, अब उस बेसन को घोल को लें ले, फिर उसमे नीबू का रस, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट, नमक स्वादनुसार मिला लें फिर मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें, उसके बाद मिश्रण में ईनो मिला लें, ईनो मिलाने के बाद मिश्रण को चमचे की सहायता से अच्छी तरह से चला लें, जब मिश्रण में बबल आने लगे तब तुरंत उस मिश्रण को जिस बर्तन में आपको ढोकला बनाना है उस बर्तन में कर लें|

जिस बर्तन में आपको ढोकला बनाना है उसमे ढोकले का मिश्रण करने से पहले चारो तरफ तेल लगा दें जिससे ढोकला चिपकता नहीं है| जिस कुकर या भगोने में पानी गर्म होने के लिए रखा था उसमे एक स्टैंड रख दें उसके बाद स्टैंड के ऊपर ढोकले वाला बर्तन रख दें, आप देखेंगे पानी गर्म होकर खोल रहा है और उसमे से भाप तेजी से बन रही है,अब कूकर में रखे स्टैंड के ऊपर ढोकले वाले बर्तन को रख कर ढक्कन से ढक दें, लगभग 15 से 20 मिनट तक पकने दें उसके बाद ढक्कन हटा कर देखें आप देखेंगे की जिस बर्तन में आपने ढोकले का मिश्रण रखा था उसमे मिश्रण फूल गया है एक चाकू की सहायता से मिश्रण में गढ़ा कर देखिये अगर मिश्रण चाकू में नहीं चिपकता है तो ढोकला बन (dhokla recipe in hindi) कर तैयार हो गया है और अगर मिश्रण चाकू में चिपकता है तो अभी थोड़ी देर और पकाने की जरुरत है|

जब ढोकला तैयार हो जाए तो गैस बंद कर दीजिए और ढोकले वाले बर्तन को निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें| थोड़ी देर बाद हल्का गर्म रहने पर चाकू की मदद से ढोकले को चारो तरफ से बर्तन से अलग कर लें, उसके बाद किसी थाली में ढोकले को निकाल लीजिए, ढोकले को दबा कर देख सकते है कितना मस्त और स्पंजी ढोकला बनकर तैयार हो गया है, चाकू की मदद से अपनी मनपसंद आकर में काट लीजिए| अब ढोकले में डालें जाने वाला पानी बनाना है, चलिए उसे कैसे बनाते है, इसकी जानकारी निम्न प्रकार है-

तड़का लगाने की विधि (dhokla recipe in hindi) :

सबसे पहले एक छोटी कढ़ाई लेकर उसमे तेल डाल लें, जब तेल गर्म हो जाए तो उसमे राई डाल दें, राई के हल्का भुनने पर उसमे लम्बाई में कटी हुई हरी मिर्च डाल दें, दोनों को हल्का तलने के बाद इसमें आधा कप पानी डाल दें, फिर इसमें चीनी और नमक स्वादनुसार मिला लें, जब उबाल आ जाए तब गैस बंद कर दें, फिर इसमें नींबू का रस डाल कर मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें| अब इस तड़के के पानी को ढोकले पर डाल दें, ढोकले की सभी जगह पानी डालना है, उसके बाद हरा धनिए को ढोकले के ऊपर गार्निश करे, फिर गरमा गर्म ढोकला परोसिए और मजेदार स्पंजी ढोकले का लुत्फ़ लीजिए|

video – dhokla recipe in hindi

]]>
https://kyukyakaise.com/dhokla-recipe-in-hindi/feed/ 0