देवी मंत्र – devi mantra

devi mantra : माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा नवरात्रो में की जाती है,नवरात्रे साल में दो बार आते है| नवरात्रो में प्रत्येक दिन एक अलग देवी को समर्पित होता है और प्रत्येक देवी की पूजा और आरती अलग अलग होती है| माँ दुर्गा 9 विभिन्न स्वरूपो को मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा देवी, मां स्कंदमाता, मां कत्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री के रूप में जाना और माना जाता है|

नवरात्री को सबसे पावन दिनों में गिना जाता है कुछ लोगो का मानना है की अगर किसी भी लड़की की शादी या किसी भी काम की कोई शभ तारिख नहीं मिल रही है तो आप नवरात्री के दिनों में से किसी भी दिन उस काम को कर सकते है| सभी नौ देवियां अपनों भक्तो का विशेष रूप से ख्याल रखती है,सच्चे मन से नवरात्री में व्रत रखने पर सभी देवी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती है और आपके जीवन को खुशहाल बना देती है|

आज हम आपको देवी दुर्गा मंत्र के बारे में बता रहे है,इस मंत्र का जाप करने से देवी दुर्गा बहुत जल्दी प्रसंन्न हो जाती है और आपके जीवन में आने वाली सभी परेशानीयो को दूर करके जीवन सुखमय बना देती है| देवी मंत्र निम्न प्रकार है –

devi mantra

देवी मंत्र – devi mantra

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

video – devi mantra

 

Must Read

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here