सूर्य बीज मंत्र –  surya beej mantra

surya beej mantra : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रहों का अपना अलग अलग महत्व होता है और सूर्य देव को सभी ग्रहो के राजा के रूप में माना गया है| किसी भी इंसान की कुंडली में चाहे किसी प्रकार का दोष हो सूर्य देव की आराधना करने से उस इंसान की कुंडली से दोष दूर हो जाता हैं| सूर्य सिंह राशि का स्वामी होता है और इनकी महादशा छह साल के लगभग होती है|

अगर आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है तो आपको समाज में खूब मान-सम्मान और सुख-समृद्धि प्राप्त हो सकती है और उसके साथ साथ परिवार में से विशेष रूप से पिता का भरपूर साथ भी प्राप्त होता है| सूर्य भगवान की कृपा पाने के लिए सबसे उत्तम मार्ग उनके मंत्रों का जाप और सूर्योदय के समय सूर्य भगवान को अर्घ्य देना माना जाता है|

सभी देवताओ में से केवल सूर्य भगवान ही प्रत्यक्ष देवता हैं,जिनके दर्शन आप पृथ्वी पर कहीं भी रहते हुए कर सकते है| सूर्य भगवान के बीज मंत्र का जाप करने से सूर्य भगवान बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते है और भक्तों के जीवन में आने वाले सभी कष्टों को दूर करके भक्त के जीवन को खुशहाल और सुखमय बना देते है| सूर्य बीज मंत्र निम्न प्रकार है-

surya beej mantra

सूर्य बीज मंत्र –  surya beej mantra

ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः ॥

video – surya beej mantra

 

Must Read

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here