शिव चालीसा इन हिंदी – shiv chalisa in hindi

shiv chalisa in hindi : हिन्दुओ के प्रमुख भगवानो में से एक शंकर भगवान है,जिन्हे भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ, गंगाधर, विषधर इत्यादि नामो से जाना जाता है| भगवान शिव को देवताओ के साथ साथ असुर, दानव भी पूजते है, भगवान शिव सभी को सामान रूप से देखते है जो भी उनकी सच्चे मन से आराधना करता है वो उसे वरदान दे देते है| रावण ने जब उनकी आरधना की तो उन्होंने रावण को भी वरदान दिया और जब भगवान राम ने शिव की आराधना (shiv chalisa in hindi) की तो उन्होंने राम को भी वरदान दिया| भगवान शिव के गले सांप हमेशा रहता है उस सांप को नागो के देवता वासुकी के नाम से जाना जाता है| शंकर भगवान को संहार का देवता भी माना जाता है और दूसरी तरफ संसार को बचाने के लिए उन्होंने समुद्र मंथन में निकला विष पी कर सृष्टि और देवताओ को बचा लिया था| भगवान शिव की पत्नी का नाम पार्वती है और भगवान शिव की सभी लीलाओ का वर्णन शिव पुराण में किया गया है| भगवान शिव की चालीसा (shiv chalisa in hindi) सच्चे मन और श्रद्धा से पढ़ने से आपके जीवन के सभी कष्टों का निवारण हो जाता है| सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है,इस दिन व्रत और शिव चालीसा (shiv chalisa in hindi) पढ़ने से भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते है –

shiv chalisa in hindi

शिव चालीसा इन हिंदी – shiv chalisa in hindi

॥ दोहा ॥
जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान।
कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान ॥

॥ चौपाई ॥ – shiv chalisa in hindi
जय गिरिजा पति दीन दयाला । सदा करत सन्तन प्रतिपाला ॥
भाल चन्द्रमा सोहत नीके । कानन कुण्डल नागफनी के ॥

अंग गौर शिर गंग बहाये । मुण्डमाल तन क्षार लगाए ॥
वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे । छवि को देखि नाग मन मोहे ॥

मैना मातु की हवे दुलारी । बाम अंग सोहत छवि न्यारी ॥
कर त्रिशूल सोहत छवि भारी । करत सदा शत्रुन क्षयकारी ॥

नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे । सागर मध्य कमल हैं जैसे ॥
कार्तिक श्याम और गणराऊ । या छवि को कहि जात न काऊ ॥

देवन जबहीं जाय पुकारा । तब ही दुख प्रभु आप निवारा ॥
किया उपद्रव तारक भारी । देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी ॥

तुरत षडानन आप पठायउ । लवनिमेष महँ मारि गिरायउ ॥
आप जलंधर असुर संहारा । सुयश तुम्हार विदित संसारा ॥

त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई । सबहिं कृपा कर लीन बचाई ॥
किया तपहिं भागीरथ भारी । पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी ॥

दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं । सेवक स्तुति करत सदाहीं ॥
वेद माहि महिमा तुम गाई । अकथ अनादि भेद नहिं पाई ॥

प्रकटी उदधि मंथन में ज्वाला । जरत सुरासुर भए विहाला ॥
कीन्ही दया तहं करी सहाई । नीलकण्ठ तब नाम कहाई ॥

पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा । जीत के लंक विभीषण दीन्हा ॥
सहस कमल में हो रहे धारी । कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी ॥

एक कमल प्रभु राखेउ जोई । कमल नयन पूजन चहं सोई ॥
कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर । भए प्रसन्न दिए इच्छित वर ॥

जय जय जय अनन्त अविनाशी । करत कृपा सब के घटवासी ॥
दुष्ट सकल नित मोहि सतावै । भ्रमत रहौं मोहि चैन न आवै ॥

त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो । येहि अवसर मोहि आन उबारो ॥
लै त्रिशूल शत्रुन को मारो । संकट ते मोहि आन उबारो ॥

मात-पिता भ्राता सब होई । संकट में पूछत नहिं कोई ॥
स्वामी एक है आस तुम्हारी । आय हरहु मम संकट भारी ॥

धन निर्धन को देत सदा हीं । जो कोई जांचे सो फल पाहीं ॥
अस्तुति केहि विधि करैं तुम्हारी । क्षमहु नाथ अब चूक हमारी ॥

शंकर हो संकट के नाशन । मंगल कारण विघ्न विनाशन ॥
योगी यति मुनि ध्यान लगावैं । शारद नारद शीश नवावैं ॥

नमो नमो जय नमः शिवाय । सुर ब्रह्मादिक पार न पाय ॥
जो यह पाठ करे मन लाई । ता पर होत है शम्भु सहाई ॥

ॠनियां जो कोई हो अधिकारी । पाठ करे सो पावन हारी ॥
पुत्र होन कर इच्छा जोई । निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई ॥

पण्डित त्रयोदशी को लावे । ध्यान पूर्वक होम करावे ॥
त्रयोदशी व्रत करै हमेशा । ताके तन नहीं रहै कलेशा ॥

धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे । शंकर सम्मुख पाठ सुनावे ॥
जन्म जन्म के पाप नसावे । अन्त धाम शिवपुर में पावे ॥

कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी । जानि सकल दुःख हरहु हमारी ॥

॥ दोहा ॥ – shiv chalisa in hindi
नित्त नेम कर प्रातः ही, पाठ करौं चालीसा।
तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश ॥
मगसर छठि हेमन्त ॠतु, संवत चौसठ जान।
अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण

video  – shiv chalisa in hindi

 

Must Read

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here