भिन्डी रेसिपी इन हिंदी ( bhindi recipe in hindi )

आज हम आपको अपने इस लेख में भिन्डी रेसिपी इन हिंदी ( bhindi recipe in hindi ) की जानकारी उपलब्ध करा रहे है| भिन्डी की सब्जी लगभग सभी इंसानो को पसंद आती है, चलिए अब हम आपको मसाला भिन्डी की रेसिपी बताते है –

 

bhindi recipe in-hindi

भिन्डी बनाने के लिए जरुरी सामान –

  1.  लगभग 250 ग्राम ताजी भिन्डी
  2.  लगभग 3 चम्मच तेल
  3.  चुटकी भर हींग
  4.  आधा चम्मच साबुत जीरा
  5.  चौथाई चम्मच से थोड़ी कम हल्दी पॉउडर
  6.  एक चम्मच धनियां पाउडर
  7.  आधी चम्मच सोंफ पाउडर
  8.  स्वादनुसार लाल मिर्च पाउडर
  9.  चौथाई चम्मच गरम मसाला
  10.  चौथाई चम्मच अमचूर पाउडर
  11.  लम्बाई में कटी हुई तीन या चार हरी मिर्च
  12.  एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ
  13.  स्वादनुसार नमक

भिन्डी बनाने का तरीका (bhindi recipe in hindi)

सबसे पहले ताज़ी भिन्डी लेकर उन्हें अच्छी तरह से धो लें,अब धूली हुई भिंडियो के ऊपर मौजूद डंठल को और नीचे की तरफ से थोड़ा सा चाकू की मदद से काट लें| अब कटी हुई भिन्डी को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें (या आप भिन्डी को दो भाग में करके फिर उन्हें लम्बाई में दो भाग करते हुए काट लें), बस सभी भिन्डी अपनी पसंद के आकार में काट लें|

अब एक कड़ाई लेकर उसे गैस पर रख दें,फिर उसमे थोड़ा सा तेल डाल कर गर्म होने दें, जब तेल गर्म हो जाएं तब उसमे जीरा डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून लें, जब जीरा भून जाएं तो उसमे चुटकी भर हींग, हल्दी पॉउडर, सोंफ पाउडर, धनियां पाउडर और लम्बाई में कटी हुई हरी मिर्च डालकर हल्की आंच पर भून लें|

जब मसाला हल्का भून जाएं तब उसमे कटी हुई भिन्डी, लाल मिर्च पॉउडर, अमचूर पॉउडर, गरम मसाला और स्वादनुसार नमक डाल कर सब चीजों को अच्छी तरह से मिला लें| अब गैस की आंच तेज कर दें और भिन्डी को चमचे से चलाते हुए लगभग दो मिनट तक भून लें फिर गैस की आंच बिलकुल कम कर दें और कड़ाई को किसी प्लेट से ढककर दो से तीन मिनट तक भिन्डी को पकाएं|

फिर ढक्कन को हटा कर  भिन्डी को चला दें अब भिन्डी को चेक करके देख लें, भिन्डी मुलायम हो गई होंगी बस भिन्डी बनकर (bhindi recipe in hindi) तैयार है| अब भिन्डी में बारीक कटा हुआ हरा धानिया डाल कर अच्छे से मिला लें, फिर गरमा गर्म भिन्डी किसी प्याले में निकाल कर नान, चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसे|

video – bhindi recipe in hindi

Must Read

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here